विद्यार्थी सरकार की प्राथमिकता हैं और सरकार उनके लिए संवेदनशील है : शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान

0
96
विद्यार्थी सरकार की प्राथमिकता हैं और सरकार उनके लिए संवेदनशील है : शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने कहा है कि विद्यार्थी सरकार की प्राथमिकता हैं और सरकार उनके लिए संवेदनशील है। आज नई दिल्ली में संवाददाता सम्‍मेलन में शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने कहा कि राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा दोबारा 21 जून को आयोजित करने की घोषणा की है। उन्‍होंने कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को 14 जून तक प्रवेश कार्ड उपलब्‍ध करा दिए जाएंगे। शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने कहा कि वर्तमान में ओएमआर मोड में आयोजित होने वाली नीट-यूजी परीक्षा अलगे वर्ष से कम्‍प्‍यूटर आधारित यानी सीबीटी माध्‍यम से होगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षा मंत्री ने कहा कि एनटीए में ठोस सुधारों की जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि भविष्‍य में किसी भी तरह की अनियमितताओं को रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने संबंधी उपाय किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि कोई भी योग्‍य विद्यार्थी फर्जी उम्‍मीदवारों की धांधली या शिक्षा माफिया की साजिशों के कारण अपने अधिकारों से वंचित हो जाए।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here