विवेक रंजन अग्निहोत्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। ‘द वैक्सीन वॉर’ कल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मीडिया की माने तो, ‘भारत की पहली बायो-साइंस फिल्म’, ‘द वैक्सीन वॉर’ की कहानी वैक्सीन के विकास के पीछे भारतीय वैज्ञानिकों के संघर्ष के बारे में बात करती है। जब कोरोना ने पूरी दुनिया में पैर पसारे और मानव जाति विनाश की कगार पर आ खड़ी हुई और लोगों के चेहरों पर सिर्फ घबराहट थी तब भारत के वैज्ञानिक लैब में एक अलग ही जंग लड़ रहे थे वो जंग थी सभी को मौत से बचाने की। तब साइंटिस्ट भी घबराए और डगमगाए लेकिन हौसले पस्त नहीं हुए और भारत की वैक्सीन दुनिया की नंबर वन वैक्सीन के तौर पर उभरी।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाल ही में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू की गई है। ‘द वैक्सीन वॉर’ का डायरेक्शन विवेक अग्निहोत्री ने किया है। वहीं प्रोडक्शन की जिम्मेदारी उनकी पत्नी पल्लवी जोशी के प्रोडक्शन हाउस आई एम बुद्धा ने उठाई है। फिल्म 28 सितंबर 2023 को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। ‘द वैक्सीन वॉर’ की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म अनुपम खेर, नाना पाटेकर, राइमा सेन, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी अहम किरदारों में हैं। ‘द वैक्सीन वॉर’ हिंदी समेत कई अन्य भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



