विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

0
95

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विश्व धरोहर दिवस आज मनाया जा रहा है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देता है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने कहा कि भारत की भूमि ऐतिहासिक धरोहरों, स्थापत्य कला के चमत्कारों और सांस्कृतिक विविधता से परिपूर्ण रही है, जो इसकी गौरवशाली परंपराओं को दर्शाती है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि धरोहरें किसी देश की समृद्ध संस्कृति और प्राचीन सभ्यता की जीवंत पहचान होती हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित और मजबूत बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करना आवश्यक है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here