मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश को सातवां टाइगर रिजर्व मिल गया है। सागर के नौरादेही अभयारण्य को अब टाइगर रिजर्व घोषित कर दिया गया है। इसका नाम वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व होगा। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। राज्य का यह सातवां बाघ अभयारण्य होगा। ये रिजर्व 1414 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के कोर क्षेत्र में है, जिसमें 925.120 वर्ग किलोमीटर बफर क्षेत्र है। मीडिया की माने तो, अब तक, मध्य प्रदेश में छह बाघ अभयारण्य कान्हा, बांधवगढ़, सतपुड़ा, पेंच, पन्ना और संजय-डुबरी थे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



