मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला। शनिवार (4 जुलाई) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में मैदान में उतरते ही वैभव ने इतिहास रच दिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले क्रिकेटर होने का रिकॉर्ड बनाया। भारत के उपकप्तान तिलक वर्मा ने वैभव को डेब्यू कैप पहनाई, और वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले 122वें खिलाड़ी बने। वैभव ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी ने इस उपलब्धि से सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 15 नवंबर 1989 को कराची में टेस्ट मैच खेलकर किया था, उस समय उनकी उम्र 16 साल और 205 दिन थी। इस मामले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ मेन्स क्रिकेट ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के ओवरऑल रिकॉर्ड में भी टॉप पर अपनी जगह बना ली है। ज्ञात हो कि भारतीय महिला टीम के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड शेफाली वर्मा के नाम है।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



