वैशाली : सीएम चौधरी ने बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग बिदुपुर में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का शुभारंभ किया

0
98
वैशाली : सीएम चौधरी ने बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग बिदुपुर में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का शुभारंभ किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बिदुपुर (वैशाली) में ‘सात निश्चय-3’ के अंतर्गत ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान के तहत ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य बिहार के शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की समस्याओं,शिकायतों एवं सुझावों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। सीएम चौधरी ने कहा कि प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को बिहार के शिक्षण संस्थानों में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ आयोजित किया जाएगा। ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ एवं हेल्पलाइन नंबर 1100 के माध्यम से विद्यार्थी अपनी शिकायत एवं सुझाव ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे तथा शिकायत की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। सरकार ने शिकायतों का अधिकतम 30 दिनों के भीतर अंतिम निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों के सुझाव सरकार के लिए नीति निर्माण में उपयोगी साबित होंगे। साथ ही, छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए जा रहे प्रोजेक्ट्स में नए एवं उपयोगी इनोवेशन को स्टार्टअप से जोड़ने की दिशा में भी पहल की जाएगी। साथ ही सीएम चौधरी ने बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बिदुपुर के छात्र-छात्राओं से संवाद कर शैक्षणिक व्यवस्था, संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

News Source : Social Media

Image Source : X @officecmbihar

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here