प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (14 फरवरी) को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मैं पुलवामा में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हमारे राष्ट्र के लिए उनकी सेवा और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।’
मीडिया की माने तो, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को आज पांच साल पूरे हो गए। पुलवामा आतंकी हमला 14 फरवरी, 2019 को हुआ था। इसे भारत पर हुए सबसे खराब आतंकी हमलों में से एक माना जाता है। इस काले दिन आतंकियों ने 200 किलो विस्फोटकों के लदे वाहन के जरिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले को निशाना बनाया। आतंकी हमले में सीआरपीएफ के करीब 40 जवान शहीद हो गए थे, जबकि 35 घायल हुए थे। सीआरपीएफ के काफिले में 78 गाड़ियां थीं, जिसमें 2500 से ज्यादा जवान सफर कर रहे थे।
I pay homage to the brave heroes who were martyred in Pulwama. Their service and sacrifice for our nation will always be remembered.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 14, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



