बीजेपी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नाम हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी ने ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को उम्मीदवार बनाया है, जबकि मध्य प्रदेश से माया नरोलिया और एल मुरुगन को टिकट दिया गया है। मध्य प्रदेश से दो अन्य उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है, जिनके नाम बंसीलाल गुर्जर और उमेश नाथ महाराज है। खास बात ये है कि ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजद ने अश्विनी वैष्णव की उम्मीदवारी का समर्थन किया है।
बता दें कि आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए इससे पहले रविवार (11 फरवरी) को बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



