छत्तीसगढ़ के रामभक्तों के लिए खुशखबरी सामने आई है। छत्तीसगढ़ के रामभक्तों को रामलला के दर्शन कराने आस्था स्पेशल ट्रेन आज रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-सात से रवाना होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। श्रद्धालु रामलला दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे।
बता दें कि, छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु रामलला दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे। इस भक्तिमय आयोजन में प्रमुख रूप से संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक राजेश मूणत, रामलला दर्शन समिति के प्रदेश के संयोजक धरमलाल कौशिक, सह संयोजक लक्ष्मी वर्मा सहित रायपुर संभाग के विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता राम भक्तों का अभिनंदन और स्वागत करने उपस्थित रहेंगे। रामभक्तों में अयोध्या दर्शन को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि, भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से 7 फरवरी को अयोध्या के लिए पहली ट्रेन रवाना हुई थी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



