कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसमें सोनिया गांधी और अभिषेक मनु सिंघवी का भी नाम है। कांग्रेस की तरफ से पहली बार सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने का आधिकारिक ऐलान किया गया है। हालांकि आज ही वह अपना नामांकन दाखिल करेंगी। सोनिया गांधी राजस्थान से, जबकि अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचल प्रदेश से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इसके अलावा पार्टी ने बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह को और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे को मैदान में उतारा है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



