शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के ट्रेलर से उठा पर्दा

0
171

अभिनेता शाहिद कपूर मौजूदा वक्त में अपनी आने वाली फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के लिए चर्चा में हैं। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में उनकी जोड़ी पहली बार कृति सैनन के साथ बनी है। पिछले दिनों फिल्म का पहला गाना ‘लाल पीली अखियां’ रिलीज’ किया, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में शाहिद अपने किलर मूव्स से डांस फ्लोर पर आग लगा दिया है। मीडिया की माने तो, अब मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ट्रेलर की शुरुआत मुख्य अभिनेता शाहिद कपूर और कृति सेनन के एक-दूसरे के साथ फ्लर्ट करते हुए होती है। जब तक शाहिद कृति को अपने बड़े परिवार से नहीं मिलवाता तब तक सब कुछ ठीक लगता है और तभी मजा शुरू होता है, लेकिन बाद में अभिनेता को एहसास होता है कि उन्हें एक रोबोट से प्यार हो गया है। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में कृति सेनन एक रोबोट का किरदार निभा रही हैं। फिल्म एक दिलचस्प लेकिन नामुमकिन सी प्रेम कहानी लगती है

आपको बता दें कि इस फिल्म में कृति-शाहिद के अलावा बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया और धर्मेंद्र अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ अमित जोशी और आराधना साह द्वारा लिखित और निर्देशित थी। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर ने किया है। यह फिल्म 9 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here