मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली में भारत की नवाचार गाथा पाथवेज़ टू प्रोग्रेस शीर्षक के विश्लेषण और अंतर्दृष्टि पर एक रिपोर्ट जारी की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री प्रधान ने कहा कि वैश्विक नवाचार सूचकांक के अनुसार 139 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में भारत 38वें स्थान पर है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के परिदृश्य में नवाचार राष्ट्रीय वरीयता का विषय बन चुका है। अपने सम्बोधन में श्री प्रधान ने सशक्त नवाचार पारिस्थिकी तंत्र निर्मित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। यह तंत्र नए विचारों और प्रौद्योगिकियों को विकसित करने के लिए शोध संस्थानों, स्टार्टअप्स, शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों को जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत को उपभोक्ता अर्थव्यवस्था से उत्पादक अर्थव्यवस्था में परिवर्तित होना चाहिए।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें
News & Image Source: newsonair.gov.in



