शिमला : सीएम सुक्खू ने ‘टूवार्डस रेजिलिएंस इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग इन हिमालय’ विषय पर उच्च स्तरीय कार्यशाला के समापन समारोह को किया संबोधित

0
89
शिमला : सीएम सुक्खू ने ‘टूवार्डस रेजिलिएंस इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग इन हिमालय’ विषय पर उच्च स्तरीय कार्यशाला के समापन समारोह को किया संबोधित

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला स्थित डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिप्पा) में आयोजित ‘टूवार्डस रेजिलिएंस इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग इन हिमालय’ विषय पर उच्च स्तरीय कार्यशाला के समापन समारोह को संबोधित किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट मेंसीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि हिमाचल प्रदेश अपनी पर्वतीय एवं भौगोलिक परिस्थितियों के कारण प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशील है। ऐसे में राज्य में आपदा जोखिम को कम करने और आधारभूत संरचना को अधिक सुरक्षित एवं सुदृढ़ बनाने के लिए लगभग 3,500 करोड़ रुपये की लागत से आपदा-रोधी (डिजास्टर रेजिलिएंट) आधारभूत संरचना विकसित की जाएगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इस अवसर पर ‘टूवार्डस रेजिलिएंट हिमाचल प्रदेश: लेसन्स एंड रिकमेंडेशन्स फ्रॉम 2023 एंड 2025 हाइड्रो-मेटियोरोलॉजिकल डिजास्टर्स’ शीर्षक से रिपोर्ट का विमोचन और ‘हिमाचल सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट मैनेजमेंट सिस्टम (एसआईएयू पोर्टल)’ का शुभारंभ भी किया। यह पोर्टल डेटा-आधारित निर्णय लेने, विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

News Source : Social Media

Image Source : X @SukhuSukhvinder

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here