मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला सोलन की ग्राम पंचायत ममलीग में ग्रीन पंचायत योजना के अंतर्गत 500 किलोवाट क्षमता की ग्राउंड-माउंटेड सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि दो करोड़ रुपये की लागत से स्थापित यह परियोजना प्रतिदिन लगभग 3,000 यूनिट तथा वर्षभर में करीब 8 लाख यूनिट स्वच्छ विद्युत का उत्पादन करेगी। इससे ग्राम पंचायत को प्रतिवर्ष लगभग 14 लाख रुपये की आय प्राप्त होगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता इसका जनहितकारी राजस्व वितरण मॉडल है जैसे ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए 25%, अनाथों एवं विधवा बहनों के कल्याण हेतु 25%, प्रदेश सरकार 20%, हिमऊर्जा 20%, संचालन एवं रखरखाव पर 10%। सीएम सुक्खू ने बताया कि यह पहल स्वच्छ ऊर्जा के साथ-साथ ग्रामीण विकास और सामाजिक कल्याण को भी नई गति प्रदान करेगी। इस अवसर पर शिमला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और ममलीग में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल भी मौजूद रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



