मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुईज़ू की राजकीय यात्रा के दौरान श्रीलंका और मालदीव के बीच सात समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम का संकेत है। इस समझौते में पर्यटन, शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, युवा विकास, अभिलेखागार और रक्षा क्षेत्र शामिल हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ आधिकारिक वार्ता के बाद हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते पर हस्ताक्षर के बाद दोनों नेताओं ने प्रमुख परिणामों को रेखांकित करते हुए संयुक्त बयान जारी किया। इससे पहले, कोलंबो में राष्ट्रपति सचिवालय में राष्ट्रपति मुईज़ू का औपचारिक स्वागत किया गया। वर्ष 2023 में पदभार ग्रहण करने के बाद से श्रीलंका की उनकी यह पहली यात्रा है। इसका उद्देश्य हिंद महासागर के इन दोनों पड़ोसी देशों के बीच दीर्घकालिक संबंधों को मजबूत करना है। राष्ट्रपति मुईज़ू छह मई तक श्रीलंका में रहेंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



