मप्र : संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है – सीएम डॉ. मोहन यादव

0
72
मप्र : संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है - सीएम डॉ. मोहन यादव

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अलौकिक जगत में संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है। हमारे जीवन में संस्कारों का होना भी बहुत आवश्यक है। देश के सभी तीज-त्यौहार भी सार्थक संदेश के माध्यम से मानव कल्याण का संदेश देते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को पन्ना प्रवास के दौरान श्री जुगल किशोर मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के कार्यक्रम में यह बात कही। मुख्यमंत्री ने श्रीधाम वृंदावन से पधारे संत श्री श्री 108 महंत स्वामी किशोरदास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों से आए भक्तगणों का अभिवादन कर संतों के सानिध्य में प्रेरणादायी वक्तव्य का अनुसरण करने की बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पन्ना की पावन धरा वृंदावन का लघु स्वरूप है, इसी तरह बुंदेलखंड के अयोध्या के रूप में ओरछा की मान्यता है। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा के साथ अलग-अलग धर्म के सभी पर्वों को उत्साह के साथ मनाएं। साथ ही विक्रम सम्वत् के आयोजन तथा भगवान श्रीराम और कृष्ण से जुड़े स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित करने की बात भी कही। अब प्रदेश के सीएम राइज स्कूल सांदीपनि विद्यालय के नाम से संचालित हैं। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में गीता भवन और पुस्तकालय की स्थापना होगी। इसके अलावा प्रदेश सरकार वृंदावन ग्राम बनाने की अवधारणा पर भी तेजी से आगे बढ़ रही है। हमें धर्मार्थ से परमार्थ की राह पर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब प्रदेश में सभी धर्म के लिए एक कानून होगा। सर्वधर्म समभाव के जरिए प्रदेश तरक्की की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पन्ना में प्रत्येक वर्ष तीन दिवसीय कथा उत्सव का आयोजन होगा तथा पन्ना में संस्कृत विद्यालय खोला जाएगा। पन्ना विधायक और पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पन्ना में संतों का समागम सौभाग्य की बात है। पन्ना विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण का कार्य भी संचालित है। इस अवसर पर सांसद विष्णुदत्त शर्मा, राजनगर विधायक अरविन्द पटेरिया, सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नगरवासी एवं भक्तगण उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जुगल किशोर मंदिर पहुंचकर भगवान जुगल किशोर के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने विधिवत पूजन अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की।

News Source : mpinfo.org

Image Source : mpinfo.org

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here