मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने अपनी नवीनतम समीक्षा में डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) में वृद्धि की है। डीजल पर निर्यात शुल्क 13 रुपये पांच पैसे प्रति लीटर से बढ़ाकर 14 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं एटीएफ निर्यात पर शुल्क 9 रुपये पांच पैसे प्रति लीटर से बढ़ाकर 12 रुपये पांच पैसे प्रति लीटर कर दिया गया है। यह वृद्धि आज से लागू हो गई है। पेट्रोल पर निर्यात शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घरेलू उपभोग के लिए पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा शुल्क दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। पश्चिम एशिया में जारी संकट के के बीच पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र के जारी प्रयासों के बीच शुल्क में संशोधन किया गया है। सरकार ने विदेशी शिपमेंट को कम करने और घरेलू बाजार में आपूर्ति को प्राथमिकता देने के लिए 27 मार्च से पेट्रोलियम उत्पादों पर निर्यात शुल्क लागू किया था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



