साउथ स्टार नागा चैतन्य की वेब सीरीज ‘धूथा’ आज से प्राइम वीडियो पर हुई उपलब्‍ध

0
182

साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता नागा चैतन्य फिल्मों में अपने अभिनय का कमाल दिखाने के बाद अब डिजिटल की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वह सुपरनैचुरल सीरीज ‘धूथा’ से डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्ममेकर विक्रम के कुमार के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज में उनके साथ मुख्य भूमिका में प्राची देसाई और प्रियंका भवानी शंकर नजर आएंगे।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले नागा चैतन्य की डेब्यू सीरीज ‘धूथा’ का एक्टर के बर्थडे पर ट्रेलर रिलीज किया गया था। ‘धूथा’ तेलुगु ओरिजिनल सीरीज है जो कि सस्पेंस-थ्रिल से भरपूर है। ये ट्रेलर पत्रकार सागर (नागा चैतन्य अक्किनेनी) की जिंदगी में आने वाले अंधेरे और खतरनाक मोड़ों की एक झलक दिखलाता है। जब अखबारों की कतरनें उसके आसपास के लोगों के साथ होने वाली भयानक दुर्घटनाओं की भविष्यवाणी के बारे में बताती हैं। इसी कहानी को लिए ‘धूथा’ जल्द ही ओटीटी पर आ रही है जिसे दर्शक घर बैठे एन्जॉय कर सकेंगे।

मीडिया की माने तो, निर्देशक विक्रम के कुमार जो सुपर नैचुरल थ्रिलर बनाने के लिए लोकप्रिय हैं, उनकी ये सीरीज लोगों को कितनी पसंद आएगी, ये सीरज आज 1 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर उपलब्‍ध हो गई है। इस सीरीज में उनके साथ प्राची देसाई की जोड़ी पहली बार दर्शकों को देखने को मिलेगी। इन दोनों के अलावा ‘दूथा’ वेब सीरीज में पार्वती थिरुवोथु भी नजर आने वाली हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here