गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (वीजीजीएस) को बढ़ावा देने के लिए जापान और सिंगापुर के सात दिवसीय दौरे पर है। बताते चले कि, दौरे पर जाने का लक्ष्य जापान के व्यापार, वाणिज्य और उद्योग के साथ साझेदारी को मजबूत करना है। मीडिया की माने तो, वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर के व्यापार और उद्योग मंत्री गण किम योंग से मुलाकात की और सिंगापुर और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश पर चर्चा की।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्री ने विस्तार से बताया कि भारत में विकास की काफी संभावनाएं हैं और सिंगापुर की कंपनियां भारत सरकार के साथ काम करने को उत्सुक हैं। मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि गुजरात भारत के माननीय प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप एजेंडा चलाने वाले अग्रणी राज्यों में से एक है। मुख्यमंत्री ने माननीय मंत्री को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 के लिए आमंत्रित किया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



