सिक्किम के CM प्रेम सिंह तमांग को उनके जन्मदिन पर PM मोदी सहित कई नेताओं दी बधाई

0
172

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग का आज जन्मदिन है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रेम सिंह तमांग का जन्म 5 फरवरी 1968 को एक नेपाली परिवार में कालू सिंह तमांग तथा धन माया तमांग के यहाँ हुआ था। उन्होंने 1988 में कला विषय के साथ स्नातक की डिग्री गवर्नमेन्ट स्कूल दार्जिलिंग से प्राप्त की थी। सामाजिक कार्यों और राजनीति में सक्रिय रुचि के कारण प्रेम सिंह तमांग ने सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया था और एसडीएफ की राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेना शुरू कर दिया। उन्होंने ‘सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा’ पार्टी के गठन का फैसला किया, जिसने 2014 में पश्चिम सिक्किम के सोरेंग में एसडीएफ पार्टी का विरोध किया। 6 सितंबर 2014 को उन्होंने आधिकारिक तौर पर एसडीएफ पार्टी के सभी कार्यभार से इस्तीफा दे दिया और एसकेएम पार्टी के अध्यक्ष बन गए। 2014 के चुनाव के दौरान पार्टी ने प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम राज्य विधानसभा में 32 में से 10 सीटें हासिल की। कुल मिलाकर 2014 के चुनाव में उनकी पार्टी ने सिक्किम में कुल मतों का 42 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया।

मीडिया की माने तो, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्रियों ने सोमवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। तमांग सोमवार को 56 साल के हो गए। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।’’

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस अवसर पर सिक्किम के मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं। अमित शाह ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर आपको बेहतर स्वास्थ्य और लोगों की सेवा करते रहने की ऊर्जा प्रदान करें।’’ सिक्किम के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री और अन्य सभी गणमान्य व्यक्तियों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here