बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन लंबे वक्त से अपने आगामी प्रोजेक्ट ‘सिटाडेल’ फ्रैंचाइजी की भारतीय ओरिजिनल सीरीज को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह दक्षिण भारतीय अभिनेत्री की जानी-मानी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के साथ अभिनय करते नजर आएंगे।मीडिया की माने तो, यह प्रियंका चोपड़ा की अमेरिकी ड्रामा सीरीज ‘सिटाडेल’ का हिंदी संस्करण है। अब OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने इस सीरीज का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। निर्माताओं ने इस सीरीज का नाम ‘सिटाडेल: हनी बनी’ रखा है।
जानकारी के अनुसार, ‘सिटाडेल हनी बनी’ का प्रीमियर जल्द अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। फिलहाल इसकी रिलीज तारीख सामने नहीं आई है। अभिनेता सिकंदर खेर इस सीरीज का अहम हिस्सा हैं।’सिटाडेल’ की भारतीय किस्त की कहानी सीता आर मेनन ने राज एंड डीके के साथ मिलकर लिखी है। सीरीज का निर्देशन राज और डीके कर रहे हैं, जो इससे पहले शाहिद कपूर के साथ ‘फर्जी’ और राजकुमार राव के साथ ‘गन्स एंड गुलाब्स’ जैसी वेब सीरीज पेश कर चुके हैं।
Prime Video has confirmed the Indian series within the Citadel universe will be called Citadel: Honey
Bunny.
Citadel: Honey Bunny has a riveting narrative that fuses the pulse-pounding elements of a gritty spy action thriller with the heartwarming allure of a love story, all set… pic.twitter.com/lPqUsPhHrb— prime video IN (@PrimeVideoIN) March 19, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



