मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सिलीगुड़ी में पश्चिम बंगाल में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और जनकल्याण को लेकर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “पूर्ववर्ती वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के सुरक्षा शिविरों को जन सुविधा केंद्रों में परिवर्तित करने, चुनावी हिंसा के सभी बड़े मामलों की सुनवाई की मॉनिटरिंग, नशा मुक्त अभियान तथा सीमा पार से पशुओं, हथियारों और नकली मुद्रा की तस्करी पर रोक जैसे सुरक्षा व जनकल्याण से जुड़े कार्यों में पश्चिम बंगाल सरकार तेज गति से आगे बढ़ रही है। ये सभी कार्य आने वाले दिनों में बंगाल में सुशासन व सुरक्षा को और मजबूत बनाने में मील का पत्थर सिद्ध होंगे।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



