मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सिलीगुड़ी में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा शुरू की गई चार हेल्पलाइनों पर बैठक की। यह चार हेल्पलाइन है, कटमनी – 155334, सिंडिकेट – 155335, अवैध रोड/टोल टैक्स – 155337, अवैध शराब – 155339।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “इन चारों टोल फ्री नंबर पर जनता सीधे अपनी समस्याओं की शिकायत दर्ज करवा सकती है। इन हेल्पलाइनों पर प्राप्त हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी। इससे बंगाल की जनता को उगाही के चंगुल से मुक्ति मिलेगी। ममता बनर्जी के शासन में जिस कटमनी, सिंडिकेट राज और अवैध वसूली से बंगाल की जनता वर्षों से त्रस्त थी, भाजपा सरकार उस पूरे तंत्र को जड़ से समाप्त कर रही है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



