मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बिहार पेंशन दिवस के अवसर पर 1 करोड़ 1 लाख 33 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 1,157 करोड़ 72 लाख रूपए की राशि हस्तांतरित की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि पीएम मोदी एवं पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रूपए से बढ़ाकर 1,100 रूपए की गई है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारी सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक पात्र पेंशनधारी के खाते में हर माह की 10 तारीख को पेंशन की राशि पहुंच जाए। हमारी प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र बुजुर्ग, दिव्यांग, विधवा महिलाएं अथवा वंचित नागरिक सामाजिक सुरक्षा के लाभ से वंचित न रहे। सभी जिलाधिकारी छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को पेंशन योजना से जोड़ना सुनिश्चित करें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @samrat4bjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



