मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर की महिला क्रिकेट खिलाड़ी कु. अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट टीम में चयन पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 17 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक दक्षिण अफ्रीका में होने वाली द्विपक्षीय टी-20 क्रिकेट सीरिज में ग्वालियर की अनुष्का का चयन मध्यप्रदेशवासियों के लिये गौरव की बात है। उनके चयन से मध्यप्रदेश की बेटियों को आगे बढ़ने के लिये प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कु. अनुष्का और उनके पिता बृजमोहन शर्मा को राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर सम्मानित किया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



