मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को दुबई में मध्यप्रदेश के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट एवं जीआई उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम यादव ने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से मध्यप्रदेश की समृद्ध हस्तशिल्प, हथकरघा एवं पारंपरिक कला विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिला है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि प्रदेश के विभिन्न अंचलों की विशिष्ट पहचान और पारंपरिक कौशल से जुड़े उत्पाद वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार और कारीगरों को नए अवसरों से जोड़ने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्यरत है।
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



