सीएम धामी ने दून यूनिवर्सिटी में नवनिर्मित केन्द्रीय पुस्तकालय भवन एवं स्कूल ऑफ बायोलोजिकल साइंस प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण किया

0
83
सीएम धामी ने दून यूनिवर्सिटी में नवनिर्मित केन्द्रीय पुस्तकालय भवन एवं स्कूल ऑफ बायोलोजिकल साइंस प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में दून यूनिवर्सिटी परिसर में नवनिर्मित केन्द्रीय पुस्तकालय भवन एवं स्कूल ऑफ बायोलोजिकल साइंस प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण किया और विद्यार्थियों व विश्वविद्यालय परिवार को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने नवस्थापित कम्युनिटी रेडियो 88.4 एफएम का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने कम्युनिटी रेडियो के कार्यक्रम में युवाओं के नाम संदेश रिकॉर्ड किया। साथ ही सीएम धामी ने युवाओं से जीवन पथ पर निरंतर सीखने, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समर्पित भाव से प्रयास करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि नवनिर्मित केन्द्रीय पुस्तकालय एवं अत्याधुनिक प्रयोगशाला भवन से विद्यार्थियों को अध्ययन, शोध एवं प्रयोगात्मक शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि वहीं कम्युनिटी रेडियो के माध्यम से विद्यार्थी अपनी रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ जनहित एवं जागरूकता से जुड़े विषयों पर अपनी बात व्यापक स्तर तक पहुंचा सकेंगे। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here