सीएम नायब सिंह सैनी फगवाड़ा में ‘सांपला फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में हुए शामिल, एंबुलेंस सेवा का लोकार्पण किया

0
78
सीएम नायब सिंह सैनी फगवाड़ा में 'सांपला फाउंडेशन' द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में हुए शामिल, एंबुलेंस सेवा का लोकार्पण किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को पंजाब के फगवाड़ा में ‘सांपला फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल हुए और एंबुलेंस सेवा का लोकार्पण किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि रक्तदाताओं, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं स्वयंसेवकों की सेवा-भावना यह विश्वास और अधिक सुदृढ़ करती है कि समाज के सामूहिक प्रयासों से मानवता की सबसे बड़ी सेवा संभव है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि रक्तदान महादान है। यह न केवल किसी जरूरतमंद को नया जीवन देता है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना को भी सशक्त बनाता है। विशेषकर युवाओं की जनसेवा में बढ़ती भागीदारी विकसित और सशक्त भारत की मजबूत नींव है। सीएम नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारत माता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को शत-शत नमन। सेवा और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रेरित होकर हम समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।”

News Source : Social Media

Image Source : X @NayabSainiBJP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here