मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण एवं घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने बाढ़ प्रभावित 800 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसके अलावा सियाम योगी ने बाढ़ में आश्रयहीन परिवारों को आवास हेतु भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र एवं आपदा मोचक निधि से राहत राशि का वितरण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रभावित परिवारों के मध्य पहुंचकर उनका कुशल-क्षेम भी जाना। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा, “मैं बाढ़ प्रभावितों को आश्वस्त करता हूं कि सरकार पूरी प्रतिबद्धता से उनके साथ खड़ी है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



