मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को श्रीलंका की महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का दिल्ली में स्वागत किया। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्रीलंका की महिला और बाल कल्याण मंत्री सरोजा सावित्री पॉलराज कर रहीं हैं। एक
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रीलंका के लोकतांत्रिक सफर में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी एक सामाजिक परिवर्तन को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि दोनों देश गहरे सभ्यतागत बंधनों, लोकतांत्रिक मूल्यों और अटूट जन-संबंधों से जुड़े हुए हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह दौरा भारत और श्रीलंका के बीच मित्रता को और अधिक मजबूत करेगा और महिला नेतृत्व के माध्यम से गहन सहयोग को प्रेरित करेगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



