शिमला : सीएम सुक्खू ने प्रदेश के विभिन्न जिलों की अग्निशमन इकाइयों के लिए 46 नए त्वरित प्रतिक्रिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

0
73
सीएम सुक्खू ने शिमला से प्रदेश के विभिन्न जिलों की अग्निशमन इकाइयों के लिए 46 नए त्वरित प्रतिक्रिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला से प्रदेश के विभिन्न जिलों की अग्निशमन इकाइयों के लिए 46 नए त्वरित प्रतिक्रिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और राहत-बचाव कार्यों को और मजबूत करेंगे। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने बताया कि शिमला के लिए 9, कांगड़ा के लिए 8, मंडी व सोलन के लिए 5-5, हमीरपुर, ऊना, चंबा व लाहौल-स्पीति के लिए 3-3, सिरमौर, बिलासपुर व कुल्लू के लिए 2-2 तथा किन्नौर के लिए 1 वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही उन्होंने बताया कि 37 और नए अग्निशमन वाहनों की खरीद प्रक्रिया प्रगति पर है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि प्रदेश में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए 65.33 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में 9.60 करोड़ रुपये की लागत से 22 अग्निशमन वाहन खरीदे गए और संबंधित इकाइयों को उपलब्ध करवाए गए। साथ ही उन्होंने बताया कि बिझड़ी अग्निशमन चौकी के भवन का निर्माण 4.85 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हो चुका है। नादौन व इंदौरा में उप-अग्निशमन केंद्रों के भवनों के निर्माण पर साढ़े तीन-साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा सीएम सुक्खू ने बताया कि कंडाघाट उप-अग्निशमन केंद्र के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। नए एवं स्तरोन्नत उप-अग्निशमन केंद्रों तथा अग्निशमन चौकियों के लिए 3.85 करोड़ रुपये की लागत से 8 वाटर टेंडर खरीदे जा रहे हैं। नई अग्निशमन इकाइयों के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 754 स्वीकृत पद भरे गए हैं।

News Source : Social Media

Image Source : X @SukhuSukhvinder

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here