आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है। इस सीजन की शुरुआत से पहले 22 मार्च को सीएसके ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपने फैंस के लिए ‘रोर 2026’ इवेंट का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सीएसके ने अपने दो पूर्व दिग्गज प्लेयर सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन को फ्रेंचाइजी के पहले ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया। ये दोनों ही प्लेयर्स कई सालों तक चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा रहे और कई मौकों पर चेन्नई को यादगार जीत दिलाई। ‘चिन्ना थाला’ के नाम से मशहूर बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने साल 2008 से 2021 तक चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व किया। वह साल 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे। वह अभी भी चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए 5529 रन बनाए हैं। इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए रैना ने कई मुकाबलों में यादगार पारियां खेली हैं। वहीं एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में रैना ने कुछ मैचों में सीएसके की कप्तानी भी की है।
दूसरी ओर, पूर्व बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन की बात करें तो वह साल 2008 से 2010 तक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का अहम हिस्सा रहे। वह साल 2010 में आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। हेडन इस टीम के पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने ऑरेंज कैप का खिताब जीता था। हेडन ने 2009 के आईपीएल सीजन में 572 रन बनाकर ऑरेंज कैप अवॉर्ड अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने फ्रेंचाइजी के लिए 1107 रन बनाए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 30 मार्च को गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में पहले सीजन के चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। इसके बाद सीएसके का अगला मैच 3 अप्रैल को चेपॉक में पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा। फिर उनकी टीम 5 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना करेगी। वहीं 11 अप्रैल को चेपॉक के मैदान पर सीएसके की टीम दिल्ली कैपिटल्स से मुकाबला खेलेगी। अब देखना ये होगा कि सीएसके इस सीजन कैसा प्रदर्शन करती है और टॉप-4 में जगह बना पाती है या नहीं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



