सीबीआई ने डिजिटल गिरफ्तारी के सिलसिले में देश भर में छापेमारी की

0
155
सीबीआई ने डिजिटल गिरफ्तारी के सिलसिले में देश भर में छापेमारी की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने डिजिटल अरेस्ट से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, केरल और पश्चिम बंगाल में लगभग 40 स्थानों पर तलाशी ली है। सीबीआई ने ऑपरेशन चक्र-5 के अंतर्गत यह तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान, सीबीआई ने एक घरेलू नेटवर्क का पर्दाफाश किया है जो अवैध धन को वैध बनाने वाले, म्यूल अकाउंट की आपूर्ति और अपराधिक गतिविधियों से जुडे़ लेनदेन में हवाला नेटवर्को में शामिल पाया गया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराधी, कंबोडिया और अन्य देशों से अपनी गतिविधियाँ चला रहे थे। सीबीआई ने कहा कि उसने डिजिटल गिरफ्तारी के 9 अलग-अलग पीड़ितों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की थी। इससे लगभग 40 व्यक्तियों की पहचान हुई है जो डिजिटल गिरफ्तारी धोखाधड़ी को अंजाम देने वाले संगठित साइबर-अपराध नेटवर्क का हिस्सा थे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here