मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हजारों करोड़ रुपये के एक बड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में रिलायंस एडीए समूह के वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ की। यह मामला भारतीय स्टेट बैंक की शिकायत के बाद दर्ज किया गया था। जिसमें 2 हजार 900 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। सीबीआई के अनुसार, प्राथमिकी में रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड, इसके प्रमोटर अनिल धीरूभाई अंबानी और अन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने रिलायंस एडीए समूह के दो प्रबंध निदेशकों, गौतम दोषी और सतीश सेठ को दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में तलब किया। दोनों से कल दिन भर पूछताछ की गई। एक अन्य समूह प्रबंध निदेशक अमिताभ झुनझुनवाला से भी बुधवार को पूछताछ की गई थी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



