सेबी ने म्यूचुअल फंडों को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के लिए इंट्रा-डे उधार की दी अनुमति

0
78
सेबी ने म्यूचुअल फंडों को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के लिए इंट्रा-डे उधार की दी अनुमति

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी ने एक परिपत्र जारी किया है जिसमें म्यूचुअल फंडों को निवेशकों के रिडेम्पशन की प्रक्रिया के दौरान होने वाली अस्थायी नकदी विसंगतियों को दूर करने के लिए इंट्रा-डे उधार लेने की अनुमति दी गई है। म्यूचुअल फंडों को आम तौर पर स्कीम की शुद्ध परिसंपत्तियों के 20 प्रतिशत तक अधिकतम छह महीने की अवधि के लिए उधार लेने की अनुमति होती है, ताकि रिडेम्पशन भुगतान, आय वितरण या कुछ लेन-देनों के निपटान जैसी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। हालांकि, यह 20 प्रतिशत उधार सीमा इंट्रा-डे उधार पर लागू नहीं होगी, बशर्ते वे सेबी द्वारा निर्धारित विशिष्ट शर्तों का अनुपालन करें।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेबी ने स्पष्ट किया है कि इंट्रा-डे उधार का उपयोग केवल यूनिटों की पुनर्खरीद या रिडेम्पशन, या यूनिट धारकों को ब्याज या आय वितरण और पूंजी निकासी भुगतान के लिए किया जा सकता है। नियामक ने इंट्रा-डे उधार की राशि भी निर्धारित की है। यह केंद्र सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक और क्लियरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से उसी दिन देय गारंटीकृत प्राप्तियों से अधिक नहीं होनी चाहिए। नई व्‍यवस्‍था पह‍ली अप्रैल से प्रभावी होगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here