सोमवार से दिल्ली में खेल मंत्रालय विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम के दूसरे चरण का करेगा शुभारंभ

0
87
सोमवार से दिल्ली में खेल मंत्रालय विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम के दूसरे चरण का करेगा शुभारंभ

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवा कार्य और खेल मंत्रालय कल दिल्ली में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ करेगा। यह पहल ‘मेरा युवा भारत’ के माध्यम से आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य विकसित भारत 2047 के विजन के साथ युवाओं की सहभागिता को मजबूत करना है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के 35 से अधिक कॉलेजों के 10 हजार से अधिक विद्यार्थिओं के इस कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है। मंत्रालय ने कहा कि विकसित भारत युवा नेता संवाद के दौरान युवा आइकॉन और विजेता विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे, ताकि राष्ट्र निर्माण में युवा भागीदारी को प्रेरित किया जा सके। यह पहल अब तक 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 274 विश्वविद्यालयों और कॉलेजों तक पहुँच चुकी है। जिसमें लगभग 20 हजार युवा शामिल हो चुके हैं। कार्यक्रम के लिए पंजीकरण mybharat.gov.in पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here