मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्पेन के साथ सभी व्यापारिक संबंधों को समाप्त करने की धमकी दी है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के प्रति स्पेन के समर्थन की कमी और नाटो में अपना खर्च बढ़ाने के स्पेन के विरोध का हवाला देते हुए उन्होंने यह चेतावनी दी है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति की यह टिप्पणी स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र चार्टर के दायरे से बाहर किसी भी हमले के लिए दक्षिणी स्पेन में स्थित ठिकानों का इस्तेमाल अमेरिका को करने की अनुमति नहीं देगा। हालांकि ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि स्पेन के साथ व्यापार कैसे बंद करेंगे। क्योंकि स्पेन यूरोपीय संघ के अंतर्गत आता है। यूरोपीय संघ अपने सभी 27 सदस्य देशों की ओर से व्यापार समझौतों पर बातचीत करता है। इस बीच स्पेन ने कहा कि वह नाटो का एक प्रमुख सदस्य है, अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा कर रहा है और यूरोपीय क्षेत्र की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



