स्वच्छ सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए पीएम ई-बस सेवा पहल शुरू की गई है : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

0
81
स्वच्छ सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए पीएम ई-बस सेवा पहल शुरू की गई है : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि देशभर में स्वच्छ सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए पीएम ई-बस सेवा पहल शुरू की गई है। इसके अंतर्गत पिछले महीने 225 इलेक्ट्रिक बसों का पहला बैच वितरित किया गया।  राज्‍यसभा में प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है और राज्यों ने लगभग 6 हजार 500 बसों के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दस हजार बसों का पहला चरण अगले वर्ष के अंत तक पूरा होने की आशा है। इसके बाद योजना का अगला चरण शुरू होगा। इस पहल के प्रभाव का उल्‍लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कार्यक्रम को समयबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है ताकि लोगों का समय और पैसा बचाया जा सके। उन्‍होंने कहा कि इस पहल से पर्यावरणीय स्थिरता को भी मजबूती मिलेगी। इस योजना की कुल अनुमानित लागत करीब 58 हजार करोड़ रुपये है। इसमें केंद्र सरकार 20 हजार करोड़ रुपये का सहयोग दे रही है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here