मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज भारत के राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा 2022-23 के अनुमान जारी किए। रिपोर्ट में 2013-14 से स्वास्थ्य सेवा पर सरकारी व्यय में वृद्धि दिखाई गई है। यह वृद्धि स्वास्थ्य क्षेत्र में सार्वजनिक निवेश बढ़ाने के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के सकल घरेलू उत्पाद में सरकारी स्वास्थ्य व्यय का हिस्सा 2013-14 में 1.15 प्रतिशत से बढ़कर 2022-23 में 1.43 प्रतिशत हो गया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सामान्य सरकारी व्यय में स्वास्थ्य व्यय का हिस्सा इसी अवधि में 3.78 प्रतिशत से बढ़कर 4.89 प्रतिशत हो गया है। प्रति व्यक्ति सरकारी स्वास्थ्य व्यय 2013-14 और 2022-23 के बीच लगभग ढाई गुना बढ़कर दो हजार 786 रुपये हो गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



