हरदा के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 6 लोगों की हुई मौत, CM डॉ. मोहन यादव ने मुआवजे का किया ऐलान

0
118

मप्र: हरदा ब्लास्ट को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है। मंत्री समेत बड़े अफसरों को हेलीकॉप्टर से जाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही भोपाल AIIMS और इंदौर में स्पेशल बर्न यूनिट का गठन किया है जो हरदा ब्लास्ट में घायल लोगों का इलाज करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश के मंत्री उदय प्रताप सिंह हरदा पटाखा फैक्ट्री (जहां विस्फोट हुआ था) पहुंचे, और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके साथ ही सीएम ने ऐलान किया है कि, हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी और घायलों के नि:शुल्क और समुचित उपचार किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, सीएम ने घटना पर तत्काल का संज्ञान लेते हुए मंत्री उदय प्रताप सिंह, एसीएस अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार हेलीकॉप्टर से जाने के निर्देश दिए है। वहीं हरदा समेत आस-पास के इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इस ब्लास्ट में 50 से अधिक घर जले है जिसमें कई लोग घायल हुए है। बताया जा रहा कि, ब्लास्ट के दौरान फैक्ट्री के अंदर लगभग 150 मजदूर मौजूद थे, जिसमें प्रशासन ने अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here