मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा शनिवार को देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार में अखिल विश्व गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘दधीचि अंगदान संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में शामिल हुए और उपस्थित जनों को संबोधित किया। शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा कि, “ऋषि दधीचि जी के नाम पर यह अभियान हम सभी को उनके जीवनदर्शन से प्रेरणा प्राप्त करने का संदेश देता है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में अंगदान और देहदान को एक राष्ट्रीय जन-आंदोलन का रूप मिला है। उनके निरंतर प्रयासों से देश में अंग प्रत्यारोपण की संख्या वर्ष 2013 के 5,000 से बढ़कर अब लगभग 20,000 हो गई है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि अब अधिक से अधिक लोग अंगदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा के रूप में स्वीकार कर रहे हैं, जो प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा कर रहे मरीजों को दूसरा जीवन प्रदान करता है। उन्होंने आगे लिखा कि इसी कड़ी में गायत्री परिवार द्वारा “मरणोपरांत भी परोपकार” के आदर्श को बढ़ावा देने के लिए व्यापक अंगदान, देहदान और नेत्रदान जागृति अभियान का संचालन अनुकरणीय है। संस्था इसके जरिए लोगों में फैली धार्मिक भ्रांतियों को दूर कर मानवता की सेवा और युगनिर्माण का संदेश देती है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि, ‘“दधीचि अंगदान संकल्प अभियान” के लिए मैं गायत्री परिवार का हृदयपूर्वक अभिनंदन करता हूँ।’
News Source : Social Media
Image Source : X @JPNadda
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



