मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रेवाड़ी जिले के बावल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ के समापन समारोह में सहभागिता की। कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी उपस्थित रहे। एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस अवसर पर ₹121 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही हरियाणा एफपीओ मिशन-2026 का शुभारंभ किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “मैं सभी किसान-भाई बहनों से कहना चाहता हूं कि यह अभियान आज समाप्त नहीं हुआ है, बल्कि आज से एक नया मिशन प्रारंभ हुआ है। कृषि मंत्री के नाते मेरा भी संकल्प है कि इस अभियान से निरंतर जुड़ा रहूंगा।” इसके अलावा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल में ‘खेत बचाओ अभियान’ के समापन अवसर पर न्यूमैटिक प्लांटर मशीन का अवलोकन किया। एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि यह आधुनिक कृषि यंत्र समान दूरी पर बीज की बुआई सुनिश्चित करता है तथा खाद को बीज के ऊपर नहीं, बल्कि उसके समानांतर डालता है, जिससे बेहतर अंकुरण होता है। इसके उपयोग से 20 से 25% तक बीज और खाद की बचत होती है, लागत घटती है तथा 10 से 15% तक उत्पादन बढ़ने में मदद मिलती है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इस मशीन से एक साथ दो फसलों की या तीन फसलों की भी इंटर-क्रॉपिंग इससे हो सकती है। ऐसी आधुनिक कृषि मशीनों का उपयोग खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChouhanShivraj
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



