मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंजाब के सनौर में शहीद सरदार ऊधम सिंह के 87वें शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। सीएम नायब सिंह सैनी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “31 जुलाई केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, ये भारत के स्वाभिमान का शंखनाद है! गुरुओं की पावन धरा पंजाब के सनौर में शहीद सरदार ऊधम सिंह जी के 87वें शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। हरियाणा की ढाई करोड़ जनता की ओर से इस पवित्र धरती को मैं प्रणाम करता हूं।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “यह दिन हमें उस महान क्रांतिकारी की याद दिलाता है, जिसने 21 वर्षों तक जलियांवाला बाग की वेदना को अपने सीने में जीवित रखा। 31 जुलाई 1940 को उनका शरीर भले ही फांसी पर गया, लेकिन उनका विचार सदैव अमर हो गया। राम मोहम्मद सिंह आजाद के रूप में उन्होंने पूरे भारत की एकता और आत्मा का संदेश दिया। सरदार ऊधम सिंह जी केवल एक क्रांतिकारी नहीं, बल्कि अत्यंत रणनीतिक स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी, जब भारत का युवा नशे के सामने नहीं झुकेगा और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाएगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @NayabSainiBJP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



