मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज गणतंत्र दिवस पर गुरुग्राम में राष्ट्रीय ध्वज फ़हराया और परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस विविधता में एकता की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प के साथ कदम से कदम मिलाकर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मेक इन इंडिया और स्वदेशी अभियान ने हमें आयातक से निर्यातक राष्ट्र की ओर अग्रसर किया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में हरियाणा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज हरियाणा 3 लाख 53 हजार रुपए प्रति व्यक्ति आय के साथ देश के बड़े राज्यों में प्रथम स्थान पर है। विश्व की 500 फॉर्च्यून कंपनियों के 250 से अधिक कार्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित हैं। हरियाणा ओलंपिक व अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पदक जीतने वाला राज्य है। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर हरियाणावासियों से राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



