मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने आज सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में लू चलने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं चलने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, गुजरात, केरल और माहे, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईक्काल में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की उम्मीद है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभाग के अनुसार इस महीने की 18 तारीख तक उत्तर-पश्चिमी में अधिकतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की आशंका जताई है। अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे तथा दक्षिण कर्नाटक में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



