हरियाणा : पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा

0
111

हरियाणा में बदलाव यात्रा के बाद आम आदमी पार्टी को जबरदस्त झटका लगा है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा में आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष सुशील गुप्ता को भेजा है। दोनों ने अपने इस्तीफे में नीजि कारणों का हवाला दिया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, चित्रा सरवारा निर्मल सिंह की बेटी हैं। साल 2019 में दोनों ने टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस का दामन छोड़ दिया था और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। साल 2022 में अप्रैल महीने में दोनों ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दोनों का पार्टी में स्वागत किया था और निर्मल सिंह ने अपनी पार्टी (हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट पार्टी) का विलय भी आम आदमी पार्टी में कर दिया था, लेकिन अब दोनों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here