मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज गुरुग्राम में आयोजित ‘जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति’ की बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान सीएम सैनी ने प्रदेश के परिवारजनों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम नायब सिंह सैनी ने प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों के प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। सीएम सैनी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “जनसेवा के प्रति समर्पित भाव के साथ प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @NayabSainiBJP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



