मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सोमवार को इंडियन स्टाफिंग फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने फेडरेशन के अध्यक्ष मनमीत सिंह के नेतृत्व में मुलाकात की। बैठक में स्किल्ड हरियाणावी युवाओं के लिए कॉर्पोरेट क्षेत्र और वैश्विक स्तर पर बेहतर रोजगार अवसरों के सृजन को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ हरियाणा ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि हरियाणा सरकार युवाओं को कौशल, रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के संकल्प के साथ उद्योग जगत एवं विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया गया कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी एवं सक्षम बनाना है।
News Source : Social Media
Image Source : X @cmohry
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



