हरियाणा : सीएम नायब सिंह सैनी ने एग्रीस्टैक, डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं ऑटो म्यूटेशन कार्यों की समीक्षा की

0
79
हरियाणा : सीएम नायब सिंह सैनी ने एग्रीस्टैक, डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं ऑटो म्यूटेशन कार्यों की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को एग्रीस्टैक, डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं ऑटो म्यूटेशन कार्यों की समीक्षा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सैनी ने बताया कि एग्रीस्टैक पर पंजीकृत किसानों को विशिष्ट फार्मर आईडी मिलेगी, जिससे भूमि एवं फसल संबंधी जानकारी डिजिटल रिकॉर्ड से जुड़ेगी और पीएम-किसान, फसल बीमा, कृषि ऋण, एमएसपी आधारित खरीद सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सकेगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि अधिकारियों को 24 अगस्त तक निर्धारित लक्ष्य पूरा करने तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं ऑटो म्यूटेशन का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों एवं आमजन को सरकारी दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें।

News Source : Social Media

Image Source : X @NayabSainiBJP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here