मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज बवानी खेड़ा में 78 करोड़ रुपए की लागत वाली 7 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सैनी ने लिखा, “आज बवानी खेड़ा में आयोजित ‘विकास संकल्प जनसभा’ में परिवारजनों के बीच पहुंचकर उनके उत्साह और स्नेह से अभिभूत हुआ। इस अवसर पर 78 करोड़ रुपए की लागत वाली 7 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “पिछले 12 वर्षों में विधानसभा क्षेत्र में ₹1,446 करोड़ से अधिक के विकास कार्य हुए हैं। इसी क्रम में नागरिक अस्पताल के नए भवन, महिला कॉलेज, ई-लाइब्रेरी, ग्राम सचिवालय, कम्युनिटी सेंटर, जलघर और स्टेडियम सहित विभिन्न कार्यों की घोषणा की। साथ ही, गांवों के विकास हेतु ₹5 करोड़ की अतिरिक्त राशि देने का भी ऐलान किया।” सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारा संकल्प है कि विकास की गति हर गांव-हर परिवार तक पहुंचे, हर जीवन में खुशहाली आए और हरियाणा समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुए।
News Source : Social Media
Image Source : X @NayabSainiBJP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



